MithilaLive > समाचार
 
विकास में हर तबका शामिल : नीतीश
Shankar Kumar Bharti
MithilaLive.Com संवाददाता ||||||||||||||||||||||| 03/04/2008 01:39:55 AM
पटना। न्याय के साथ विकास की राह पर प्रदेश का हर तबका उल्लास और उमंग के साथ शामिल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को यहां राजभवन के समीप विकास के लिए दौड़ का शुभारंभ करते हुए यह विचार व्यक्त किये। इसका आयोजन बिहार इंडस्ट्रीज एशोसिएशन ने किया था। धावकों को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस दौड़ में छात्र, नौजवान, अधिकारी, स्त्री-पुरू ष, व्यवसायी, किसान और सैनिक सभी शामिल हैं। सबके मन में उल्लास है और चेहरे पर प्रसन्नता। यह दर्शाता है कि सूबे के सर्वागीण विकास में हर कोई रूचि रखता है।

किसी बड़े काम को पूरा करने के लिए उत्साह और उमंग आवश्यक है और अब जब आम लोग इसमें जुड़ जायें तो तय मानिये अब हमें कोई आगे बढ़ने से रोक नहीं सकता। बिहारी कहलाना शान की बात होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दो वर्षो में माहौल बदला है,लोगों की सोच बदली है और लोग बिहार के विकास में रूचि लेने लगे हैं। लोग बिहार के विकास के लिए बहुत कुछ करने की तमन्ना रखते हैं। यह दौड़ भी इसी भावना का प्रतिबिंब है। यह दौड़ बेली रोड होते हुए गांधी मैदान में समाप्त हुई। मुख्यमंत्री ने इस माहौल को बनाये रखने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए दौड़ में शामिल लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बिहार इंडस्ट्रीज एशोसिएशन के अध्यक्ष केपी झुनझुनवाला ने दौड़ में शामिल प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास रथ तेजी से बढ़ रहा है और इसका गंतव्य है विकास के शीर्ष पर पहुंचाना। उन्होंने दौड़ में उपस्थित साउथ कोरियन इंडस्ट्रीज एशोसिएशन के शिष्टमंडल के सदस्यों का विशेष रूप से स्वागत करते हुए कहा कि बाहर के उद्यमियों में भी प्रदेश के विकास और राज्य सरकार के कार्यो के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर उद्योग राज्य मंत्री गौतम सिंह ने दौड़ के आयोजन तथा इसमें सक्रिय सहभागिता के लिए विभिन्न व्यावसायिक संगठनों को बधाई और शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि इस दौड़ से बिहार के चौमुखी विकास के लिए उर्जा का संचार हुआ है। इस अवसर पर विधायक ज्ञानेद्र सिंह ज्ञानू, विधान पार्षद श्री गंगाप्रसाद एवं श्री संजय सिंह, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति डा.श्यामलाल उपस्थित आदि थे। गांधी मैदान में धावकों उद्योग राज्यमंत्री गौतम सिंह, सांसद रामकृपाल यादव आदि ने अभिनंदन किया।

अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं

 

और भी

 

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 

 

Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362