निर्मली (मधुबनी)। निर्मली नगर पंचायत अंतर्गत
सार्वजनिक तालाब और कुंओं का अस्तित्व मिटता जा रहा है। स्थानीय धोबियों को कपड़ा
धोने के लिए तिलयुगा नदी का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं अग्निकांड के समय लोगों को
चापाकल पर ही आश्रित रहना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि नगर अंतर्गत बने कुएं व तालाबों
को लोगों ने स्वास्थ्य वश अंचल कार्यालय निर्मली से अपने नाम बंदोबस्ती करवा कर
मिट्टी से भर दिया एवं उन पर अपना बासडीह बनाकर स्थायी रूप से निवास करने लगे।
स्थानीय बुद्धिजीवियों ने संबंधित पदाधिकारियों से मांग की है कि सभी सार्वजनिक
तालाब व कुंओं की बंदोबस्ती समाप्त करते हुए इनके जीर्णोद्धार की दिशा में पहल की
जाए।