दरभंगा। जिला में रविवार से शुरू होने वाला पल्स
पोलियो उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर शनिवार को डान बास्को स्कूल, बीबी पाकड़ के
छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को सीएस डा. लखीन्द्र प्रसाद एवं स्कूल के
प्राचार्य एसएएच आब्दी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल
परिसर से चलकर करमगंज, इमामबाड़ी, बाकरगंज, दारूभट्ठी चौक जीएन गंज चौक, बेलवागंज,
इस्माईलगंज, नाका 6, रहमगंज मुहल्ला होते हुये स्कूल पहुंचकर समाप्त हो गया। बच्चे
पोलियो खुराक पिलाना है और पोलियो दूर भगाना है का नारा बुलंद कर रहे थे।
इस अवसर पर डीआईओ डा. उदय कुमार चौधरी, यूनिसेफ प्रतिनिधि मधुमिता, गणेश कुमार शर्मा
समेत विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।