MithilaLive > समाचार
'शहनाज हुसैन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
jagran  04/26/2008 11:06:14 PM

पटना, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अपने हुनर से लोगों के चेहरे को खुबसूरत बनाने वाली चर्चित हर्बल ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन के खिलाफ उनकी ही बहू राबिया हुसैन ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक अर्जी पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दी है। न्यायालय ने श्रीमती हुसैन पर दहेज उत्पीड़न 498 (ए) का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने के लिए गांधी मैदान थाना को निर्देश दिया है।

गांधी मैदान थाना के प्रभारी एम. के. प्रसाद ने बताया कि राबिया ने अपने आवेदन के साथ अपने मृत पति समीर के पत्र एवं उसकी मौत के बाद आवेदिका के साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया है। 40 पन्ने वाले इस आवेदन में राबिया ने लिखा है कि शहनाज हुसैन की वजह से ही उसके पति समीर हुसैन ने आत्महत्या कर ली थी।

शहनाज ने अपनी दूसरी शादी के विरोध के वजह से ही समीर को अपनी संपत्ति से अलग कर दिया तथा उसी समय से समीर तनाव में रहने लगा था। राबिया ने लिखा है कि शहनाज ने उस पर उस समय भी काफी जुल्म किए जब वह गर्भवती थी। तंग आकर वह अपने मायके चली आई थी। गत दिसंबर माह में समीर भी अपने ससुराल चला आया था और यहीं पर उसने आत्महत्या कर ली थी।

राबिया के अनुसार समीर की मौत के बाद जब वह अपना सामान लेने अपने ससुराल दिल्ली गई, तो शहनाज ने समीर द्वारा खरीदे एवं उसकी शादी में मिले सारे सामान को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस में मामले आईएएनएस ने शहनाज हुसैन से उनका भी पक्ष जानने की कोशिश की,लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


 

अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं

 

और भी

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 

 

Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362