 |
'बिहार में कैशियर
की हत्या कर 10 लाख रुपये लूटे
IAns
04/30/2008 01:04:31 AM
|
पटना, 29 अप्रैल (आईएएनएस)।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने टाटा मोटर्स कंपनी के आईबीएल एजेंसी के
एक कर्मचारी को गोली मारकर मंगलवार को दस लाख रुपये लूट लिए। मुजफ्फरपुर अस्पताल
में घायल कर्मचारी धीरु भाई की मौत हो गई।
जिला आरक्षी अधीक्षक सुधांशु कुमार ने बताया कि धीरु भाई टाटा मोटर्स के आईबीएल
एजेंसी से 10 लाख रुपये लेकर बैंक ऑफ इंडिया शाखा में जमा कराने जा रहा था। इसी
क्रम में रास्ते में भगवानपुर रेलवे क्रासिंग के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों
ने धीरू भाई के सीने में दो गोली मार दी और रुपये का बैग छीनकर फरार हो गए।
घायल कैशियर धीरु भाई को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कुमार ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरपुर को पूरी तरह सील कर दिया
गया है तथा सभी वाहनों की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
अपनी राय भॆजॆं
|
संपादक कॊ पत्र लिखॆं
| मित्र कॊ बतायॆं
|
|
|
|
|
| |
|
 |
|
AP |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|
|
|
|
|