MithilaLive > समाचार
'बिहार में एफसीआई के गोदाम प्रबंधक का अपहरण
IAns 04/30/2008 12:46:20 AM
पटना, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। सिवान जिले में कानून व व्यवस्था को धता साबित करते हुए अपराधियों ने महाराजगंज भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम प्रबंधक काशीनाथ का मंगलवार को अपहरण कर लिया। बताया जाता है कि काशीनाथ का अपहरण उस समय किया गया, जब वे अपने निवास स्थान सिवान से महाराजगंज गोदाम बस से जा रहे थे।

सिवान के आरक्षी उपाधीक्षक महेश तिवारी ने बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी महाराजगंज थाने में गोदाम के जिला प्रबंधक कृष्ण बिहारी श्रीवास्तव द्वारा दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

अपहृत की तलाश के लिए सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक अपहरणकर्ताओं द्वारा किसी तरह का संपर्क काशीनाथ के परिवार से नहीं किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
अपनी राय भॆजॆं | संपादक कॊ पत्र लिखॆं | मित्र कॊ बतायॆं

 

और भी

Editor Pick's

bulletमिथिलाक विकास
bulletबिहार और बिहारी एक नजर
bulletमिथिलालाइव : एक वर्ष
bulletदियॆ कॆ निचॆ अनधॆरा हॊता है

 

|

More At Editor Pick's

 

करियर

AP

 

मिशन BPSC सामान्य‌ अधय्यन

सामान्य अधय्यन किसी भी लॊक सॆवा आयॊग द्वारा आयॊजीत परीक्षा की रीढ की हड्डी हॊती...

वर्ष 2008 : नौकरियॊं की भरमार

जासूसी रोमांचक रोजगार

मैथिली कविता

bulletसब सँ सुन्‍दर अछि जगत में हमर मिथिलाधाम

bulletहमर आशानन्‍द भाई

 

|

और भी...

 

Advertise

 

 

Feed Back  -   Tell Your Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right & Trade Mark  Reserved info@mithilalive.com  Reg No BST-00875362