|
|
सहरसा मॆं लगा किसान मॆला | किसानॊ नॆ सिखा आधुनीक यंत्रॊ का उपयॊग
|
11/03/2007 12:04:52 PM +0530
|
सहरसा। जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रशिक्षण
शिविर का आयोजन सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थिति आइबी परिसर में किया
गया। दो दिवसीय किसान मेला के प्रथम दिन गुरुवार को मेला का विधिवत उद्घाटन दीप
प्रज्जवलित कर अनुमंडल पदाधिकारी राधेश्याम साह ने किया।
इस अवसर पर दूर दराज के इलाके से आये किसानों के समूह को जिला कृषि पदाधिकारी
अजय कुमार ने किसानों के हितार्थ चलाये जा रहे सरकारी योजनाओं की विस्तृत
जानकारी दी। उन्होंने समेकित सिरियल विकास योजना के तहत शंकर धान प्रत्यक्षण
कार्यक्रम के अंतर्गत एक कृषक को एक एकड़ जमीन में समूह बना कर खेती कर लाभ
प्राप्त करने की जानकारी दी। उन्होंने अनुमानित दर पर प्रमाणित बीज वितरण एवं
सरकारी उपक्रम के बीज पर 200 रुपये की अनुदान की जानकारी दी।
वैज्ञानिक पद्धति से कृषि करने के लिये ट्रेप, पावर थ्रेसर, पावर स्प्रे, पौध
संरक्षण यंत्र, जिसे टिम्पेज आदि पर 25 से लेकर 50 प्रतिशत तक अनुदान होने की
जानकारी दी। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि किसान को कृषि, पशुपालन एवं
शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने की पहल करनी होगी। प्रखंड विकास
पदाधिकारी आलोक कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त कर बार-बार मेला आयोजित कर किसानों
की समस्या का निदान करने पर बल दिया।
इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र अगवानपुर के डा.एमपी सिंह ने किट व्याधि
प्रबंधन, मधुमक्खी पालन एवं मिट्टी जांच का नमूना लेने के तरीके की विस्तार
पूर्वक जानकारी दी। मेला में मुख्य रूप से स्थानीय किसान हसन आलम, प्रखंड कृषि
पदाधिकारी राजेश कुमार, बीइओ अशर्फी सहनी, इरफान खां सहित सैकड़ों किसान मौजूद
थे।
मिथीलालाइव समाचार
इस खबर पर अपनी राय
दॆ | अपनी
जानकारी कॆ समाचार भॆंजॆ
|
हमॆ अपनॆ सुझाव
भॆंजॆ |
मित्र कॊ बतायॆ
| खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं
| मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज |
|