मिथिलालाइव समाचार
 
MithilaLive>News > Madhubani   ML
 
 

15 जुन तक अगर रॆलवॆ का परिचालन सुरु नही हुआ तॊ आंदॊलन करॆंगॆ मनिगाछी कॆ लौग
11/03/2007 12:07:14 PM +0530
|

मनीगाछी, दरभंगा। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुधवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुयी। इसमें जिलाध्यक्ष जगदीश साह व पूर्व महामंत्री अनिल कुमार झा भी उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न स्थानीय समस्याओं को बारी-बारी से कार्यकर्ताओं ने रखा जिसके संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया गया। प्रखंड के नेहरा पंचायत की उपजाऊ जमीन से होकर पश्चिमी कोशी नजर लाने का विरोध हुआ, वहीं दरभंगा जयनगर के बीच आमान परिवर्तन में हो रहे अनावश्यक विलंब पर सदस्यों ने चिंता प्रकट करते हुए 15 जून तक रेल परिचालन नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया। साथ ही बीपीएल पुनरीक्षण में उचित व्यक्तियों को हर हाल में शामिल करने, भट्टपुरा सखवार एवं राजे गांव के जले ट्रांसफार्मर को अविलंब बदले जाने और 35 हजार, ग्यारह हजार समेत एलटी लाइन का नवीकरण करने की मांग की गयी। बाद में कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल बीडीओ एवं सीडीपीओ से मिलकर विभिन्न पंचायतों की समस्याओं के समाधान का आग्रह किया। बैठक में चुन्नु झा, बौआजी, जय प्रकाश झा, गुणानंद झा, विनय कुमार झा, वैद्यनाथ मिश्र, पीतांबर झा, उदय झा, परेश मिश्र, अनिल झा, प्रखंड उपाध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर, श्याम मिश्र, लक्ष्मण झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


मिथीलालाइव समाचार

इस खबर पर अपनी राय दॆ | अपनी जानकारी कॆ समाचार भॆंजॆ

कुछ अन्य समाचार
दरभंगा जिवन विमा कर्यालय कॊ जिला फॊरम न्यायलय नॆ दॊषी ठहराया
बालीवुड कॆ दिगज्जॊ की नींद उड़ी | रितुपर्णा घोष नॆ अमित  कॆ पुरॆ परीबार कॊ अपनॆ फिल्म मॆ साथ लिया
राष्टीय यूनिवर्सिटी अब हर राज्य मॆ | मनमॊहन सिंह नॆ दिया वयान
मधुबनी मॆं सुचना का अधिकार नहीं दॆ रहॆ अधीकारी
बीएसएनएल व एमटीएनएल की रोमिंग दरें घटी
सीबीएसई दसवीं की परीक्षा कॆ रिजल्ट मॆ बिहार कॆ छात्र छात्राऒं नॆ बाजी मारी

हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं | मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज |
 

 

Home Page © Adarsh Internet Pvt. Ltd. 2007  
 

Home Page Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us

Created By OMDINDIA Softwares