स्वावलंबी बन सकते मिथिला पेंटिंग कलाकार 11/03/2007 12:09:15 PM :-

राजनगर (मधुबनी)। प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत सिमरी पंचायत के पात्र टोल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को मिथिला पेंटिंग पर आधारित शिविर सह ग्राम विकास सेमिनार का आयोजन किया गया। खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के सौजन्य एवं हबीबुल्ला ग्रामीण विकास खादी एवं ग्रामोद्योग संघ द्वारा आयोजित इस शिविर सह सेमिनार का उद्घाटन के.बी.आई.सी. के निदेशक पी. सी. दास ने किया। इस अवसर पर उपस्थित मिथिला पेंटिंग के कलाकारों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए निदेशक केबीआईसी पी.सी. दास ने कहा कि हमारा उद्देश्य गांवों में छिपी प्रतिभाओं को उचित संसाधन एवं अवसर के माध्यम से प्रोत्साहन देकर उन्हें मुख्यधारा में शामिल करना, साथ ही उन्हें बिचौलियों के माध्यम से किये जा रहे आर्थिक शोषण से मुक्त कराये जाने को ले उनके द्वारा निर्मित मिथिला पेंटिंग उत्पादों के विपणन के वास्ते उचित अवसर व मंच उपलब्ध कराना है। बैंक आफ इंडिया के मधुबनी के वरीय प्रबंधक के.के. मिश्रा ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग को जीवंत बनाये रखने को ले हमारा बैंक कलाकारों के पेंटिंग के काम आने वाली सामग्रियों की खरीद के मामले में आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से कलाकारों को मिथिला क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 25 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायेगी। साथ ही उनके प्रशिक्षण वास्ते भी उचित संसाधन मुहैया बैंक के माध्यम से कराया जायेगा। कार्यक्रम को हबीबुल्ला ग्रामीण विकास खादी एवं ग्रामोद्योग के सचिव मुश्ताक अहमद, केवीआईसी के डी.ओ. द्वय डी. के. राय एवं नेगम, डा. उपेन्द्र राय, उस्साक अहमद समेत दर्जनों अन्य कलाकारों एवं ग्रामीणों ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम से पूर्व पटवारा उत्तरी पंचायत के गोसाई टोल गांव में उक्त संस्थानों के द्वारा मखाना एवं मछली उत्पादन प्रोत्साहन को ले जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित मखाना एवं मछली पालन से जुड़े लोगों को मखाना एवं मछली उत्पादन को ले अपनायी जाने वाली वैज्ञानिक तकनीकी एवं प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी गयी, साथ ही वित्तीय सहायता दिये जाने के संबंध में भी चर्चा की गयी।
जागरण

मिथिलालाइव ब्यॊरॊ एम.एल.ओ. मिडिया
इस खबर पर अपनी राय  भॆंज | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं |
 
और भी
जुलाई अंत तक होगा सवारी गाड़ियों का परिचालन
सड़कॊ की हालत चलनॆ  लायक   नहीं
प्रतिभा पाटिल राष्ट्रपति पद के लिए बेहतरीन उम्मीदवार..बसु
जब चौकीदार ही बॆचतॆ हॊं शराब
जुलाई अंत तक होगा सवारी गाड़ियों का परिचालन 
तीन से ज्यादा निर्माताओं को भी मिलेगा आस्कर
 
मिथिलालाइव विशॆस | आहाँक पत्र

इंटरनॆट पर अपनी उपस्थिती दर्ज कराइयॆ अपना हॊम पॆज मिथिलालाइभ कॆ साथ बनाइयॆ |यहाँ किल्क किजियॆ

मिथिलालाइव साहित्य मॆ इस सप्ताह
bullet
सत्यनारायण व्रत कथा
bullet
गंगा दशहरा व्रत कथा
bullet
ऎक कटॊरा धान
bullet
मरकर जब पहचाना
bullet
भैंस का बंटबारा
bullet
गॊनु झा की बिल्ली
bullet
अकदमी पुरुस्कार
Entertainment New
bullet Definition Of Love (R)
bullet Dictinary Of Dating (R)
bullet Top 10 Thing (R)
bullet Marriage Definition Man (R)
bullet Marriage Definition Child (U)
bullet Great Competing Starts (U)
bullet Funny Sms
 MithilaLive Temple
bullet UgraTara Mandir Saharsa
bullet Matsya Gandha Temple
bullet Surya Mandir Saharsa
bullet Ahilya Sthan
bullet Find More Temples

Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us
© Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com