|
|
|---|
|
जब
चौकीदार ही बॆचतॆ हॊं शराब
11/03/2007 12:11:45 PM
:- पानापुर (मुजफ्फरपुर)। बरूराज थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर सिरसियां चौक पर एक चौकीदार द्वारा वर्षो से की जा रही अवैध शराब की बिक्री का गुरुवार को कथैया पुलिस ने भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने दर्जनों विदेशी शराब की बोतलें एवं एक सौ दस पाउच के साथ चौकीदार के पुत्र संजीत कुमार को धर दबोचा। वहीं चौकीदार पर विभागीय कार्रवाई के लिए एसपी से अनुशंसा की गयी है। गुप्त सूचना के आधार पर कथैया थाना प्रभारी राजीव कुमार झा ने पुलिस बलों के साथ चौकीदार नवल किशोर सिंह के श्रीरामपुर सिरसियां चौक स्थित दूकानों में छापामारी की गयी। छापामारी के दौरान उसके होटल देशी शराब की दूकान एवं पान दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया। साथ ही पुलिस ने चौकीदार के पुत्र एवं धंधे का संचालक संजीत कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराबों में 30 विदेशी बोतलें, बीयर तीन पीस एवं एक सौ दस पाउच शामिल है। थानेदार श्री झा ने बताया कि उक्त चौकीदार द्वारा प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर वर्षो से इस धंधे को अंजाम दी जा रही थी। गिरफ्तार धंधेबाज के विरुद्ध बरूराज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि चौकीदार नवल किशोर सिंह पर विभागीय कार्रवाई के लिए एसपी से अनुशंसा की गयी है। सहयॊग दैनिक जागरण मुज्जफरपुर मिथिलालाइव हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं | मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज | |
|
|
Feed Back - Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy- About Us - Contact Us - Careers -Advertise With Us © Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com |