|
|
|---|
|
तीन से ज्यादा निर्माताओं को भी मिलेगा आस्कर
11/03/2007 12:11:52 PM
:- जयनगर (मधुबनी)। 25 जून से जयनगर-दरभंगा रेल खंड पर मालगाड़ी चलनी प्रारंभ हो जायेगी एवं 31 जुलाई से सवारी गाड़ियों का परिचालन नियमित रूप से प्रारंभ हो जायेगा। उक्त बातें पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य अभियंता राजीव भार्गव एवं सहायक मुख्य अभियंता पन्नालाल ने जयनगर रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बतायी। मुख्य अभियंता ने बताया कि एक सप्ताह बाद वे खुद जयनगर में कैम्प कर निर्माण कार्य में तेजी आयेगी। तत्काल सवारी गाड़ियों का परिचालन एक नम्बर प्लेटफार्म से प्रारंभ करायी जायेगी। बाद में दो एवं तीन नम्बर प्लेटफार्म निर्माण के उपरांत अन्य दूरस्थ गाड़ियों का परिचालन प्रारंभ कराया जायेगा। मुख्य अभियंता ने बताया कि जयनगर रेलवे स्टेशन के दोनों दौरों पर स्थित गुमटी नं. 39 एवं 40 को बंद कर दिया जायेगा। ज्ञात हो कि गुमटी नं. 39 एवं 40 को बंद कर दिये जाने से प्रवेश मार्ग में परिवर्तन हो जायेगा। वर्तमान समय में निबंधन कार्यालय होते हुए गुमटी नं. 39 को पार करते हुए शहीद चौक होते हुए एनएच 105 गुजरती है। गुमटी नं. 40 एनएच 104 पर अवस्थित है। मुख्य अभियंता निर्माण राजीव भार्गव ने बताया कि शहर से जल निकासी हेतु तीन चार जगहों पर ड्रेनेज पाईप लगाये जायेंगे। मुख्य अभियंता राजीव भार्गव एवं सहायक मुख्य अभियंता पन्नालाल के साथ कई पदाधिकारी मौजूद थे। गुरुवार दिन के 12 बजे जयनगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर लगभग दो घंटे तक निर्माण कार्य का निरीक्षण उन्होंने किया। दिपक दरभंग मिथिलालाइव हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं | मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज | |
|
|
Feed Back - Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy- About Us - Contact Us - Careers -Advertise With Us © Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com |