|
|
|---|
|
रांची मॆ विद्यालय भवन पर बिजली गिड़ी | छ्:
बच्चो की घटना स्थल पर मौत
11/03/2007 12:17:04 PM
:- पटना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल करने को ले हर वर्ष बिहार से पलायन करने वाले छात्रों का एक डाटा बेस तैयार किया है। डाटा बेस के अनुसार 40 हजार विद्यार्थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए हर वर्ष पलायन कर रहे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा.अनिल कुमार ने बताया कि बिहार में निजी व सरकारी स्तर पर स्थापित इंजीनियरिंग कालेजों की स्थिति यह है कि यहां सिर्फ 1905 छात्रों को ही शिक्षा दी जा सकती है। पोलिटेकनिक में 2700 छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जा सकता है। वैसे पटना स्थित बीआईटी की शाखा में इस सत्र से चार नए विषयों को शुरू किया जा रहा है। सिविल,मैकेनिकल व बायोटेक की पढ़ाई इस वर्ष से शुरू होगी जबकि फिलहाल वहां कंप्यूटर, इलेक्ट्रोनिक्स व इलेक्ट्रिकल की पढ़ाई चल रही है। बिहार में निजी स्तर पर इंजीनियरिंग कालेज खोले जाने को लेकर किसी तरह की नीति नहीं थी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तकनीकी शिक्षण संस्थानों को शुरू किए जाने के संबंध में पालिसी तैयार कर ली गयी है। कुछ संशोधन के बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद यहां निजी इंजीनियरिंग कालेज शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। ऐसी संभावना है कि अगले सत्र से बिहार में दस नए इंजीनियरिंग कालेज शुरू हो जाएंगे। इनमें अकेले पांच इंजीनियरिंग कालेज निजी क्षेत्र में होंगे। इंजीनियरिंग कालेजों में एक वर्ष के कांट्रैक्ट पर शिक्षकों की बहाली के मामले को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मिथिलालाइव ब्युरॊ दरभंगा हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं | मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज | |
|
|
Feed Back - Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy- About Us - Contact Us - Careers -Advertise With Us © Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com |