मिथिलालाइव समाचार
 
  MithilaLive>News > Madhubani News
 
 

सचिन फिर प्रथम बिस मॆं लॊटॆ  11/03/2007 12:12:55 PM +0530 |

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो सेंचुरियों की बदौलत सचिन तेंडुलकर आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप 20 खिलाड़ियों में वापस आ गए हैं। 34 वर्षीय तेंडुलकर ने बांग्लादेश में दो टेस्ट मैचों में 127 के औसत से 254 रन बनाए। वह रैंकिंग में 6 स्थान चढ़ कर 15वें नंबर पर आ गए हैं। हालांकि, वह अपनी 898 पॉइंट की उस सर्वश्रेष्ठ रेटिंग से काफी पीछे हैं, जो उन्होंने 2002 में हासिल की थी। इस समय उनके 672 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पॉन्टिंग नंबर एक पर, पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ नंबर दो पर और इंग्लैंड के केविन पीटरसन नंबर तीन पर हैं।

गेंदबाजी में अनिल कुंबले तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अब वह साउथ अफ्रीका के शॉन पोलक के बराबर हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान पांच स्थान ऊपर चढ़ कर 24वें स्थान पर आ गए हैं। नंबर एक पर श्रीलंका के मुरलीधरन और नंबर दो पर साउथ अफ्रीका के मखाया एंटिनी हैं।

भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में चौथे नंबर पर है। वह तीसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान से सिर्फ एक अंक पीछे है। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और दूसरे पर इंग्लैंड है।
 

मिथीलालाइव समाचार
इस खबर पर अपनी राय दॆ | अपनी जानकारी कॆ समाचार भॆंजॆ

कुछ अन्य समाचार
विद्यालय सॆ अनुस्थित रहनॆ वालॆ शिक्षक पर गिरॆगी गाज
सच्ची मिहनत से मिलती है सफलता
अब हर भारतीय का होगा बैंक खाता
गोरखपुर में सीरियल बम धमाके, छह लोग घायल
सुचना कॆ अधिकार पर मधुबनी मॆ कार्यशाला
बाढ कॆ लियॆ है इस बार संर्पूण इंतजाम

हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं | मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज |
 

 

Home Page © Adarsh Internet Pvt. Ltd. 2007  
 

Home Page Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us

Created By OMDINDIA Softwares