|
|
| मिथिलालाइव समाचार |
|
|
दरभंगा नगर निगम चुनाव कॆ परीणाम घॊषित 11/03/2007 12:13:24 PM +0530 | दरभंगा। 26 मई को निकाय चुनाव को लेकर हुए मतदान के बाद से ही उम्मीदवारों के साथ-साथ समर्थको की धड़कनें तो तेज थी ही लेकिन मतगणना के दिन 28 मई को परिणाम आते ही कहीं आह तो कहीं वाह होने लगा। मतगणना केन्द्र लहेरियासराय के कमला नेहरू पुस्तकालय के बाहर सोमवार को सुबह से ही उम्मीदवरों के समर्थकों की भीड़ जुटने लगी थी। कई समर्थक तो पहले से ही अबीर गुलाल के साथ आये थे। मौका पाकर प्लास्टिक व सजावटी माला के विक्रेता भी मतदान केन्द्र के बाहर तरह-तरह के जुमलों को पढ़कर अपनी दुकान चला रहे थे। प्रशासनिक तैयारी भी काफी चुस्त दुरुस्त थी। मेटल डिडेक्टर से जांच पड़ताल के बाद ही उम्मीदवार या उनके अभिकर्ता मतदान केन्द्र में प्रवेश कर रहे थे। पत्रकारों को भी मोबाईल के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं थी। जिला प्रशासन ने पहले से ही लहेरिसराय टावर से चट्टी चौक के बीच मुख्य पथ पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा रखी थी। मालूम हो कि यह पथ काफी व्यस्त रहता है इस कारण राहगीरों को काफी परेशानी हुई। कुल 14 टेबुलों की व्यवस्था कर मतगणना की जा रही थी। प्रशासन एक बार में या तो उम्मीदवार या चुनाव अभिकर्ता या फिर गणन अभिकर्ता में से किसी एक को ही अंदर जाने दे रहा था। वहीं दूसरी ओर मतगणना केन्द्र के बाहर आलम यह था कि जब किसी उम्मीदवार के विजयी होने की सूचना बाहर आती थी तो उनके समर्थक धरती आसमान एक करने लगते थे। हालांकि वैधानिक रूप से नारेबाजी व जुलूस की मनाही थी लेकिन समर्थक किसी चीज की परवाह किये बिना अबीर गुलाल उड़ाने से बाज नहीं आ रहे थे। मतगणना केन्द्र से सटे कोर्ट परिसर स्थित मंदिर तो उम्मीदवारों व समर्थकों से घटों भरा रहा। सभी ने यहां माथा टेके और मिठाईयां चढ़ाई। दिलचस्प नजारा यह देखने को मिला कि जिन वार्डो से महिला उम्मीदवारों की जीत हुई थी वहां के समर्थकों ने विजयी उम्मीदवार से ज्याद उनके पतिदेव के ही गले माला डाल रहे थे। जिन्दबाद के नारे भी पतिदेव के ही नाम से लग रहे थे।
हमॆ अपनॆ सुझाव
भॆंजॆ |
मित्र कॊ बतायॆ
| खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं
| मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज | |
| Home Page | © Adarsh Internet Pvt. Ltd. 2007 |
Home Page Feed Back - Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy- About Us - Contact Us - Careers -Advertise With Us
Created By OMDINDIA Softwares