मिथिलालाइव समाचार
 
  MithilaLive>News > National News
 
 

शेयरों ने बनाया मुकेश अंबानी को खरबपति
 
11/03/2007 12:13:29 PM +0530
|

नई दिल्ली । अपने समूह की कंपनियों के शेयरों में आए उछाल के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी को देश का एकमात्र खरबपति होने का श्रेय हासिल हो गया है। अपनी शेयर होल्डिंग्स के कारण मुकेश अंबानी एक लाख करोड रुपये की संपत्ति के मालिक हो गये हैं। खास बात यह है कि मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी उनसे थोडा ही पीछे हैं। स्टाक मार्केट में अपने समूह की विभिन्न कंपनियों में शेयर होल्डिंग्स के कारण अनिल अंबानी के पास 90 हजार करोड की संपत्ति है। अंबानी बंधुओं के बीच संपत्ति के बंटवारे के बाद अनिल अंबानी ने अपने समूह का नाम अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप रखा है।
मुकेश अंबानी ग्रुप की चार कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण दो लाख 50 हजार करोड को पार कर गया है। इनमें प्रमोटर होल्डिंग का मूल्य एक लाख 30 करोड है। मुकेश अंबानी समूह की ये चार कंपनियां, आरआई एल, रिलायंस, पेट्रोलियम, आईपीसी एल और रिलायंस इंडस्ट्रीयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड है।
अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की चार फर्मों-रिलायंस कम्युनिकेशन, रिलायंस केपीटल, रिलायंस एनजी और रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज में निवेशकों की सम्पदा 1,42,384 करोड हो गई है। इसमें प्रमोटर की होल्डिंग लगभग 87000 करोड रुपये है। अनिल धीरूभाई अंबानी पूंजी बाजार में सम्पदा के चलते अनिल अंबानी की होल्डिंग 90 हजार करोड पर पहुंच गई है।
विभिन्न समूहों की कंपनियों में अपना प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष होल्डिंग्स के नियंत्रण में एक लाख शेयर हैं। दोनों अंबानी बंधुओं की सम्पदा में उनके नाम से शेयर, उनके बच्चों, पत्नी के नाम से शेयर और विभिन्न कंपनियों में होल्डिंग शामिल है।
पिछले एक साल में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बाजार मूल्य में 1 लाख 8 हजार करोड रुपये का उछाल आया। इसी अवधि में अनिल अंबानी के रिलायंस कम्युनिकेशन 70500 करोड रुपये अर्जित किये। बाजार के सूत्रों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मुकेश अंबानी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष होल्डिंग एक लाख 10 हजार करोत्रड है। अन्य समूहों में उनकी होल्डिंग एक हजार करोड है। अनिल अंबानी की अधिकांश सम्पदा रिलायंस कम्युनिकेशन में उनके 65 प्रतिशत हिस्से के कारण है। रिलायंस कम्युनिकेशन की बाजार पूंजी एक लाख तीन करोड रुपयेहै। रिलायंस कैपिटल में भी अनिल अंबानी की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस इकाई की बाजार पूंजी 24 हजार करोड है। इस समय रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बाजार पूंजी 240624 करोड है। इसमें प्रमोटर होल्डिंग 122600 करोड है। इसके अलावा 6632 करोड बाजार पूंजी वाली रिलायंस पेट्रोलियम में प्रमोटर्स के पास 38.21 प्रतिशत (2500 करोड रुपये), 2690 करोड रुपये बाजार पूंजी वाले आई पीसीएल में 47.35 प्रतिशत 5682 करोड रुपये और आरआईआईएल में 180 करोड रुपये की होल्डिंग्स है।
 मिथिलालाइव समाचार

इस खबर पर अपनी राय दॆ | अपनी जानकारी कॆ समाचार भॆंजॆ

कुछ अन्य समाचार
कुलपती कॆ साथ कर्मचारीयॊं कॆ वार्ता हुइ विफल | कल सॆ करॆंगॆ कर्मचारी प्रदर्शन
माइक्रॊसॊफ्ट भी अब  भारत कॆ लॊकल इंटरनॆट बाजार मॆं
तीन जून से दो दिनी ब्राह्मण महासभा का आयोजन
दरभंगा मॆ हिन्दुसतान दैनीक कॆ पत्रकार की पिटाइ कॆ विरॊध मॆ धरना
बॉक्स पर हिट होगी 'शूटआउट एट लोखंडवाला'
210 करोड़ से होगा प.कोसी नहर का निर्माण

हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं | मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज |
 

 

Home Page © Adarsh Internet Pvt. Ltd. 2007  
 

Home Page Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us

Created By OMDINDIA Softwares