मिथिलालाइव समाचार
 
  MithilaLive>News > National News
 
 
 

गोरखपुर में सीरियल बम धमाके, छह लोग घायल
 
| 11/03/2007 12:14:19 PM +0530
|

गोरखपुर । जनपद गोरखपुर में आज शाम सात बजे के करीब पांच-पांच मिनट के अंतराल पर अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सीरियल बम धमाकों से हडकम्प मच गया। इस बम धमाके में छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मौके पर बम निरोधक दस्ते सहित आला अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
मिली जानकारी के अनुसार आज शाम सात बजे के करीब बलदेव प्लाजा, गनेशगंज चौराहा (यार्क होटल के बगल में) तथा गोलघर में पांच-पांच मिनट के अंतराल पर बम धमाके हुए। भीडभाड वाले इन इलाको मे बम धमाकों से आसपास अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। घबराकर लोग इधर-उधर भागने लगे। ये बम साईकिल में प्लास्टिक के एक बैग में रखे गये थे जिन्हें रिमोट कन्ट्रोल सिस्टम से पांच-पांच मिनट के अंतराल पर विस्फोट किया गया। हालांकि बम बहुत शक्तिशाली नहीं थे। इस वजह से किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। घायल हुए सभी लोग खतरे से बाहर बताये जा रहे है। पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के अनुसार यह धमाके किसी आतंकी संगठन के द्वारा नहीं किये गये। बल्कि यह विस्फोट शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगात्रडने की कोशिश के लिए किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।


मिथिलालाइव ब्यॊरॊ
 

कुछ अन्य समाचार
छॊटॆ शहरॊ मॆ बढ रहॆ हैं इंटरनॆट कॆ ग्राहक
मिथीला का लिची अब मायानगरी मुंबई मॆ भी
भारत एक बार फिर मानवाधिकार परिषद का सदस्य देश चुना गया
मिथिला राज्य को ले संसद भवन पर गूंजी आवाज
माया की हिटलिस्ट में बिग-बी सबसे ऊपर



हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं | मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज |
 

 

Home Page © Adarsh Internet Pvt. Ltd. 2007  
 

Home Page Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us

Created By OMDINDIA Softwares