|
|
| मिथिलालाइव समाचार |
|
|
बाढ कॆ लियॆ है इस बार संर्पूण इंतजाम | 11/03/2007 12:14:38 PM +0530 |
सीतामढ़ी। एक अर्से से बाढ़ को लेकर
फजीहत झेल रहे जिला प्रशासन ने इस बार बाढ़ से जूझने की मुकम्मल तैयारी कर रही
है। बागमती की विभिन्न संवेदनशील बिन्दुओं की मरम्मत व दो नये तटबंध निर्माण
कार्य पूरा करा लेने की बात कहते हुए बागमती प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता गुंजा
लाल राम ने यह दावा किया है कि एक सप्ताह मौसम साथ दे तो इतनी मशीनरी उनके पास
है कि इस क्षेत्र के लोगों को इस बार बाढ़ के समय सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर जाने
के दौरान टै्रक्टर व नाव का सहारा नही लेना पड़ेगा। टापू के वाशिंदे के रूप में
अभिशप्त यहां के लोग सुगमता से आवागमन करेंगे। अधीक्षण अभियंता श्री राम ने
बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में मानसून की दस्तक से पूर्व बायां तटबंध
53.16 से 58.03 तक 4.87 किलोमीटर मधौल से रेलवे बांध होते हुए बेनीपुर तक व दायां
तटबंध 57 से 63.54 तक 6.54 किलोमीटर रून्नीसैदपुर के तिलक ताजपुर होते हुए
बेनीपुर तक नये तटबंध का निर्माण कराया गया है। वहीं ढेंग में बाया तटबंध के
खैरा पहाड़ी तक साढ़े सत्रह किलोमीटर तथा दायंा तटबंध के बैरगनिया के दोआब में 0
से 9.72 किलोमीटर तक बांध का मजबूती करण कराया गया है। श्री गूंजा लाल ने बताया
कि इस वर्ष तटबंध निर्माण व कटाव निरोधक कार्य के लिए 20 करोड़ राशि का आवंटन
प्राप्त हुआ है। सभी स्थानों पर कार्य पूरा करा लिया गया है। तथा भुगतान की
प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि उर्पयुक्त निर्माण
कार्य आंध्र प्रदेश के एचएससीएल एजेंसी से कराया गया है। इसके लिए पूर्व में ही
20 करोड़ की निविदा निकाली गई थी। मौके पर उपस्थित रून्नीसैदपुर बागमती प्रमंडल
के कार्यपालक अभियंता बासुकी नाथ प्रसाद ने बताया कि आवंटित राशि से कटाव
निरोधक कार्य के तहत बागमति की कई उपधाराओं के निशाने पर बसा बेलसंड के माड़र
में चेन संख्या-324 से 326.5, कंसार में चेन संख्या-372 से 376.75 तथा चन्दौली
के भरबारी टोला में 426.5 से 430 चेन संख्या तक कार्य कराया गया है।
|
| © INFONET Software New Delhi 2007 |
Home Page Feed Back - Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy- About Us - Contact Us - Careers -Advertise With Us
Created By OMDINDIA