मिथिलालाइव समाचार
 
  MithilaLive>News > MuzzafarPur New
 
सुचना कॆ अधिकार पर मधुबनी मॆ कार्यशाला  | 11/03/2007 12:14:47 PM +0530 |

मधुबनी। रांटी स्थित ग्राम विकास परिषद् के सभागार में सूचना के अधिकार पर सोमवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ हुआ। इसका उद्घाटन कामनवेल्थ ह्यूमन राईट्स इनिशिएटिव (सीएचआरआई) दिल्ली की सोहनी पाल तथा मध्य प्रदेश से आए राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से किया। परिषद के सचिव षष्ठीनाथ झा की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा तथा मुंगेर जिले की तीस संस्थाओं के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। इसमें सभाध्यक्ष श्री झा ने कार्यक्रम का परिचय तथा आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं प्रतिभागियों ने सूचना के अधिकार कानून से संबंधित अपने अनुभव रखे। डीएफआईडी पैक्स प्रायोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सूचना अधिकार अभियान के राकेश रंजन तथा बिहार राज्य सूचना अधिकार प्रहरी अशोक कुमार सिंह ने सूचना के लिए आवेदन पत्रों की तैयारी तथा सूचना अधिकार के मद्देनजर अखबारों के विश्लेषण को सामने रखा। प्रतिभागियों के बीच परिसंवाद का भी आयोजन किया गया। वहीं सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की जानकारियां भी दी गयीं। प्रतिभागियों को अधिनियम की मार्गदर्शिका के साथ ही सूचना के अधिकार से संबंधित अन्य कागजात भी मुहैया कराए गए।

दिपक दरभंगा मिथिलालाइव
 
कुछ अन्य समाचार
लालू पशू आहार  की माँग अब  यूरॊप मॆ भी
अकेले सचिन के टेस्ट रन पूरी बांग्लादेश टीम से अधिक
ट्रक की चपॆट मॆ आकर नवविवाहित की मौत
श्रिमती मँजू सिन्हा कॆ निधन पर शॊक
शिल्पा सुप्रीम कोर्ट की शरण में | 

हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं | मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज |
 
  © INFONET New Delhi 2007  
 
Home Page Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us

Created By OMDINDIA