|
|
| मिथिलालाइव समाचार मिथिलाक संग हरदम | |
|
|
माया
की हिटलिस्ट में बिग-बी सबसे ऊपर |
11/03/2007 12:12:37 PM +0530
नई दिल्ली । नौकरशाही और पुलिस
प्रशासन में परिवर्तन कर अत्तरप्रदेश की मायावती सरकार अब उसके राजनीतिक
प्रतिद्वंदियों से निपटने का विचार कर रही है। इसके चलते समाजवादी पार्टी
प्रमुख मुलायम सिंह यादव और महासचिव अमर सिंह के दोस्तों पर सरकार अपना ध्यान
केंद्रित कर रही है। ऐसे में अतिताभ बच्चन 'बिग बी' का नाम सामने आता है
जिन्होंने उत्तरप्रदेश चुनाव में अपनी आवाज में डब किये नारे (यूपी में दम है
क्योंकि जुर्म यहाँ कम है) से समाजवादी पार्टी को मदद की थी। हालांकि अमिताभ
चुनाव प्रचार में किसी राजनीतिक मंच पर नजर नहीं आये थे। लेकिन मायावती अपने
राजनीतिक शत्रुओं को भूलने वालों में से नही हैं। सूत्रों से पता चलता है कि
अमिताभ के खिलाफ राज्य के बाराबंकी जिले के पुराने जमीन सौदे की फाईल खोली जा
रही है। इस मामले में मायावती की प्रथम केबीनेट मीटिंग के दौरान ही चर्चा की
गई और इस संबंध में सचिवालय में कार्यवाही जारी है। हालांकि मायावती सराकर ने
औपचारिक तौर से किसी कार्यवाही की घोषणा नहीं की है लेकिन अधिकारिक सूत्रों
ने बताया कि सचिवालय में मुलायम सिंह सरकार के सयम में लिये गये सभी निर्णयों
की फाइलों को खोला जा रहा है जो कि जनता के हित में नहीं थे और अवैध थे। मिथीलालाइव ब्यॊरॊ कुछ अन्य खबर मधुबनी - ट्रक की चपॆट मॆं आकर दस वर्षीय बालक की मौत | मुख्यमंत्री नितीश कुमार की पत्नी का निधन | मुजफ्फरपुर आईडीपीएल में उत्पादन की तैयारी शुरू होगी | यूपीएससी के नतीजे घोषित शिल्पा सुप्रीम कोर्ट की शरण में |
हमॆ अपनॆ सुझाव
भॆंजॆ |
मित्र कॊ बतायॆ
| खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं
| मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज | |
| © INFONET New Delhi 2007 |
Home Page Feed Back - Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy- About Us - Contact Us - Careers -Advertise With Us
Created By OMDINDIA