|
लालू पशू
आहार अब यूरॊप की माँग यूरॊप मॆ भी |
11/03/2007 12:15:30 PM +0530
|
पटना । लालू
पटाका, लालू चाकलेट, लालू डिटरजेंट पाउडर और लालू राखी के बाद लालू अब एक और नए
रूप में आ रहे हैं। लालू का यह नया रूप लालू ब्रांड का पशु आहार है जिसे अब
यूरोप को निर्यात किया जाएगा।
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख और रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव देश -विदेश में किसी
परिचय के मोहताज नही हैं। अपने निराले अंदाज के कारण ही वह लोगों के दिलों में
खास जगह बनाए हुए हैं। उनकी प्रसिध्दि को कंपनियां लालू ब्रांड का नाम देकर देश
और विदेश में भुनाने का कोई मौका नही चुक रहीं हैं। कई अन्य उत्पादों की तरह अब
लालू ब्रांड के नाम से लालू पशु आहार यूरोप को निर्यात करने की तैयारी है। लालू
पशु आहार के निर्माता प्रकाश एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक सतीश सिंह अपने उत्पाद
के बारे में कहते हैं कि लालू एक जाना-माना ब्रांड है। इसलिए हमने अपने पशु
आहार को लालू पशु आहार नाम दिया है और अब इसे युरोप को निर्यात करने जा रहे
हैं। लालू की लोकप्रियता को भुनाने के लिए सतीश ने दो साल पहले अपने पशु आहार
को लालू पशु आहार, लालू बायपास और लालू सुपर बायपास तीन नाम दिए थे। उन्होंने
कहा कि बिहार के ग्रामीण इलाकों में लालू ब्रांड के उनके ये पशु आहार मुंह मांगे
दाम बिक रहे हैं और कंपनी 5,300 टन से 5,400 टन आहार प्रतिमाह बेंच रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी लालू के नाम पर लालू चाकलेट, लालू डिटरजेंट पाउडर और
लालू राखी आदि कई तरह के उत्पाद कंपनियां बनाकर बाजारों में बेंच रही हैं।
शंकर कुमार भारती पटना मिथिलालाइव
हमॆ अपनॆ सुझाव
भॆंजॆ |
मित्र कॊ बतायॆ
| खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं
| मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज |
|