मिथिलालाइभ समाचार
 
  MithilaLive>News > Madhubani News
 
 
 

मधुबनी - ट्रक की चपॆट मॆं आकर दस वर्षीय बालक की मौत |  | 11/03/2007 12:16:07 PM +0530 |

मधुबनी। मुरली मनोहर मंदिर के सामने शनिवार को ट्रक की चपॆट मॆं आकर दस वर्षीय प्रकाश कुमार (10) की रात करीब 10.30 बजे डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी। उसका शव लेकर परिजन रविवार को यहां आये और आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने शव के साथ बाबू साहेब चौक को घंटों जाम कर दिया। बाद में एसडीओ व डीएसपी वहां पहुंचे और अंतिम संस्कार के लिए अपनी ओर से पांच-पांच सौ रुपये दिये तथा मृतक के परिजनों को समुचित लाभ दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
 

उल्लेखनीय है कि शनिवार को सिमेंट लदे एक ट्रक ने बाबू साहेब चौक निवासी मदन साह के पुत्र प्रकाश कुमार को बुरी तरह रौंद दिया था। उसे सदर अस्पताल से डीएमसीएच रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गयी। चालक निकल भागने में कामयाब रहा वहीं एक व्यक्ति को लोगों ने खलासी बताते हुए पुलिस को सौंप दिया था। आज दरभंगा से प्रकाश का शव लेकर परिजनों के यहां आते ही पूरा माहौल गमगीन हो उठा। लोग आक्रोशित हो उठे और मृतक के परिवार की दयनीय स्थिति के मद्देनजर आवास व दस हजार की सहायता राशि उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर शव के साथ सड़क जाम कर दिया जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा। शाम में एसडीओ व डीएसपी वहां पहुंचे और मोहल्लेवासियों को भरोसा दिलाया कि आवास सहित अन्य लाभ के लिए वे प्रयास करेंगे। बाद में सभी जाम हटाने पर सहमत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस बीच लाश के साथ लिपटकर विलाप करती प्रकाश की मां गीता देवी व उसकी बहनों के साथ ही मोहल्ले की अन्य महिलाओं के करुण चीत्कार से वातावरण दहलता रहा। कठोर हृदय के लोगों तक की आंखें गीली होती रहीं। पूरे मोहल्लेवासियों की चिंता मृत प्रकाश के परिवार की गरीबी को लेकर दिखी।


राहुल  मधुबनी मिथिलालाइभ

कुछ अन्य समाचार
बेनीपट्टी अनुमं‍डल मॆ पच्चिसॊ गाँव बिजली बिहीन | (MithilaLive Exclusive)
शिक्षकों ने दिया कुलाधिपति को आवेदन |
पटना में एक और बच्चे का अपहरण   (MithilaLive Exclusive )
नहीं गिरॆगा राम सॆतू | शंकराचार्य नॆ की बचाव की कबायद |



हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं | मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज |
 

 

  © INFONET New Delhi 2007  
 

Home Page Feed Back  -   Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy About Us  -  Contact Us  - Careers -Advertise With Us

Created By OMDINDIA