|
|
| मिथिलालाइव समाचार |
|
|
मधुबनी मॆं सुचना का अधिकार नहीं दॆ रहॆ अधीकारी 11/03/2007 12:16:17 PM +0530 |
मधुबनी। जिले में सूचना
का अधिकार कतिपय अधिकारियों की असहयोगात्मक रवैये के कारण आम लोगों के लिए
कारगर हथियार नहीं साबित हो पा रहा है। सूचना का अधिकार के मामले को ले
लोकायुक्त द्वारा बार-बार लोक सूचना पदाधिकारी को हड़काया जाता रहा है, बाबजूद
इसके कई के सेहत पर विशेष फर्क नहीं पड़ते देखा जा रहा है। शायद यहीं कारण है
कि सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने के बाबजूद भी कई जरूरतमंदों को
जानकारी नहीं मिल पाती है। और उन्हें सूचना प्राप्त करने के लिए खाक छानने को
मजबूर होना पड़ता है। बतौर उदाहरण राजनगर प्रखंड क्षेत्र के भटसिमर निवासी
सत्यनारायण भारती ने गत 16 अप्रैल 07 को लोक सूचना पदाधिकारी सह बीडीओ राजनगर
के पास सूचना प्राप्त करने के लिए अलग-अलग दो आवेदन सूचना का अधिकार के तहत
विधिवत दाखिल किया। पहले आवेदन के माध्यम से भटसिमर पश्चिमी पंचायत में वर्ष
2003 से 2007 तक कितने एवं किस-किस व्यक्तियों को इंदिरा आवास योजना के तहत
आवास आवंटित किया गया है, आवंटन की तारीख व आधार क्या है से संबंधित जानकारी
मांगी गयी थी, जबकि दूसरे आवेदन के माध्यम से उक्त पंचायत के खातुखरिका पीच सड़क
से प्रा.वि.मौआही तक मिट्टी व खरंजाकरण से संबंधित मास्टर रौल व प्राक्कलन की
मांग की गयी थी। लेकिन निर्धारित 30 दिन की अवधि बीतने के बाद भी जब उन्हें
जानकारी उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे थक हार कर प्रथम अपील के तहत अपीलीय
प्राधिकार अनुमंडल पदाधिकारी के पास 31 मई 07 को अपील दायर किया है। जिसमें
उक्त जानकारी देने के अलावा उक्त बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया
गया है।
हमॆ अपनॆ सुझाव
भॆंजॆ |
मित्र कॊ बतायॆ
| खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं
| मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज | |
| Home Page | © Adarsh Internet Pvt. Ltd. 2007 |
Home Page Feed Back - Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy- About Us - Contact Us - Careers -Advertise With Us
Created By OMDINDIA Softwares