|
|
|---|
|
मिथिला लॊक संसकृती पर दॊ दिनी समारॊह
मधुबनी मॆं आज सॆ
11/03/2007 12:19:04 PM
:- मधुबनी। मिथिला लोक संस्कृति के विविध आयाम विषय पर स्थानीय अमीर हसन शकूर अहमद महाविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन शनिवार 9 जून को किया गया है। स्टेडियम रोड स्थित मिल्लत टीचर्स ट्रेनिंग कालेज के प्रांगण में शनिवार को सेमिनार का उद्घाटन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मिश्रीलाल ठाकुर द्वारा कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लनामिविवि के मैथिली विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रामदेव झा मौजूद होंगे। इस अवसर पर एमआईएस के सचिव डा. धर्मेन्द्र कुमार मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। अध्यक्ष के रूप में लनामिवि के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रत्नेश्वर मिश्रा को शिरकत के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं लनामिविवि के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. एस झा आमंत्रित अतिथि होंगे। मिथिला की लोक संस्कृति की विविधता पर सेमिनार में दो दिनों तक विशद चर्चा की जायेगी। हमॆ अपनॆ सुझाव भॆंजॆ | मित्र कॊ बतायॆ | खबरॊ कॆ मुख्य प्रिष्ट पर जायॆं | मॆरा मिथिला - मॆरी आबाज | |
|
|
Feed Back - Refer To Friend - Terms Of Use- Privacy Policy- About Us - Contact Us - Careers -Advertise With Us © Adarsh Internet Pvt. Ltd. Benipatti Madhubani All Right Reserved info@mithilalive.com |